Saturday, July 27, 2024
Homeक्राइम'उड़ता पंजाब' के रस्ते चला बिहार, नशा संग 'भाभीजी' के कारनामों...

‘उड़ता पंजाब’ के रस्ते चला बिहार, नशा संग ‘भाभीजी’ के कारनामों ने फैला रखा है आतंक

आलिया भट्ट की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ क्या आपने देखा है? अगर नहीं तो हम आपको इस फिल्म के कहानी की मुख्य थीम बताते हैं। दरअसल फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ भारत के पंजाब राज्य में नशे की समस्याा पर केंद्रित थी। यह पूरी फिल्म पंजाब में युवा आबादी द्वारा नशीली दवाओं दुरुपयोग और उससे जुड़ें विभिन्न षड्यंत्रों के आसपास सिमटी हुयी है। हम आपको यहां इसलिए यह सब बता रहे हैं कि हमारा राज्य बिहार भी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के नक्शे-कदम पर चल पड़ा है। दरअसल राजधानी पटना और आसपास के भोजपुर, बक्सर आदि जिलों में ड्रग्स का कारोबार तेजी से फैल रहा है। हेरोइन, ब्राउन शुगर और गांजा जैसे नशीले पदार्थों के सौदागरों की लगातार गिरफ्तारी से इस बात की पुष्टि होती है।

राजधानी पटना में नशीले पदार्थों के सौदागरों बड़ा गिरोह

बता दें कि साल 2016 में पटना पुलिस ने गांधी मैदान इलाके में थाइलैंड से आई हेरोइन पकड़ी थी। चूंकि, इसकी कीमत ब्राउन शुगर से अधिक होती है, इसलिए तस्करों ने इसे बेचना शुरू कर दिया। पिछले छह महीने में डीआरआइ (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) और बिहार पुलिस ने 30 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया है। वहीं, साढ़े छह किलो चरस, 15 किलो ब्राउन शुगर और हेरोइन बरामद की जा चुकी हैं। पटना में ब्राउन शुगर ने भी पांव पसार लिए हैं।

भाभीजी उर्फ राधा है इस गिरोह का नाम

भाभीजी उर्फ राधा का गिरोह बड़े पैमाने पर यह काम कर रहा है। पुलिस ने उसे 10 लाख रुपये और एक किलोग्राम ब्राउन शुगर के साथ गर्दनीबाग से दबोचा था, वह इन रुपयों से नशे का स्टॉक करने जा रही थी। इसके बाद अभिमन्यु को चार किलोग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़कर जेल भेजा गया। बेउर जेल में रहने के बावजूद भाभीजी ने धंधा जारी रखा।

दरअसल, इस रहस्य पर से पर्दा तब उठा, जब तीन दिन पहले पोस्टल पार्क से उसके गुर्गे सुदामा की गिरफ्तारी हुई। सुदामा के कमरे से पुलिस ने 2.111 किलोग्राम गांजा और 80 हजार की नकदी बरामद की थी।
सुदामा ने बताया था कि भाभीजी जेल से उसे फोन द्वारा निर्देश देती है कि कब और कहां किसके पास से माल लेना है। माल (ब्राउन शुगर) लेकर वह कमरे पर आता था। एक ग्राम की एक पुडिय़ा तैयार करता था, जिसे वह एजेंटों को 400 रुपये में बेच देता था। एजेंट नशे के आदी लोगों को 100 रुपये मुनाफे पर एक पुडिय़ा बेचते थे। केवल सुदामा के जरिए भाभीजी जेल में रहते हुए 50 लाख रुपये का कारोबार कर लेती थी। उसके जैसे और कितने लोग भाभीजी के लिए काम कर रहे हैं, ये उसे भी नहीं पता।

इस गिरोह का नेटवर्क है दूसरे कई राज्यों तक

हेरोइन की खरीद और बिक्री के लिए आरा शहर का गांगी क्षेत्र भी कुख्यात हो रहा है। यहां के तस्करों का नेटवर्क बिहार की राजधानी पटना से लेकर, झारखंड, कोलकाता एवं दिल्ली तक है। भोजपुर का बिहिया और शाहपुर इलाका भी इसकी जद में है। बक्सर जिले के ब्रह्मपुर, सिमरी, टुड़ीगंज आदि स्थानों के अलावा शहर के शांतिनगर को हेरोइन की उपलब्धता के लिए चिन्हित किया गया है। 28 मार्च 2019 को भोजपुर पुलिस ने झारखंड के जसीडीह इलाके के गिधनी गांव निवासी सिकंदर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 300 पुडिय़ा ब्राउन शुगर बरामद की गई थी। पूछताछ में पता चला कि बरामद ब्राउन शुगर आरा शहर के गांगी क्षेत्र से खरीदने के बाद झारखंड में ले जाकर अपने क्षेत्र में बेचता था।

गौरतलब है कि बक्सर में 30 सितंबर 2019 को ब्रह्मपुर के चर्चित तस्कर उधारी सिंह को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। 6 जनवरी को हेरोइन तस्करी के सरगना अमरजीत पासवान तथा विनय पासवान के घर में छापेमारी करते हुए पुलिस ने 62 ग्राम हेरोइन तथा सवा तीन लाख नकद के साथ कई बैंक खाते जब्त कर लिए। हालांकि, दोनों फरार होने में कामयाब रहे। 28 फरवरी की रात टुड़ीगंज बाजार से 42 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। अब तक गिरफ्तार किए गए तस्करों से पूछताछ में पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके अनुसार बक्स र जिले में हेरोइन की तस्करी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से संचालित की जाती है।

सनसनी: 3 औरतों की कहानी, जिसने 42 बच्चो को मौत के घाट उतार दिया

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें