Home Bihar Corona News बिहार में 146 नए कोरोना संक्रमत पाए गए, 4598 हुई मरीजों की...

बिहार में 146 नए कोरोना संक्रमत पाए गए, 4598 हुई मरीजों की संख्या

0

बिहार में कोरोना का फैलना लगातार जारी है। वहीं प्रवासी मजदूरों के आने का क्रम भी जारी है। इसके कारण कोरोना संक्रमत मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। शुक्रवार को राज्य में 146 नए मामलों की पुष्टि हुई है। ऐसे में रोज नए मामलों का आना जारी है। इससे बिहार में संक्रमण के कुल मामले 4598 हो गए हैं।

शुक्रवार को 146 नए संक्रमित मरीज बिहार में पाए गए हैं। इससे कोरोना संक्रमितों की संख्या 4598 हो गई है। बिहार में अब तक कोरोना संक्रमण के 91,903 जांच किए जा चुके हैं। जबकि संक्रमण के कारण 29 लोगों की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के शुक्रवार को ताजा आंकड़े जारी किए हैं। विभाग के अनुसार अब तक 88313 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। इसके अलावा हर रोज सैकड़ों लोग स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 113 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अब राज्य में कुल 2233 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इस तरह कोरोना की रिकवरी रेट 45 प्रतिशत हो गई है।

कोरोना संक्रमत 3,187 मरीज पाए गए

राज्य में कोरोना संक्रमित की संख्या तेजी इसे बढ़ी है। प्रवासी मजदूरों को इसका प्रमुख कारण समझा जा सकता है। 3 मई के बाद राज्य में 3,187 प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आए थे। इसके अलावा कुछ संक्रमित अन्य राज्यों से भी पाए गए हैं।

राज्य सरकार ने हर ब्लॉक में क्वारंटाइन सेंटर प्रवासी मजदूरों के लिए खोल रखे हैं। वैसे इन क्वारंटाइन सेंटरों को 15 जून तक खोले रखने का फैसला सरकार ने किया है। उसके बाद इन सेंटरों को बंद कर दिया जाएगा। पिछले दिनों दस लाख के आसपास लोग वापस घर लौट चुके हैं। प्रवासी मजदूरों का अभी भी लौटना जारी है। कल भी 9 ट्रेनों से श्रमिकों को लाया गया है।

संक्रमण का खतरा ना पैदा कर दे अनलॉक-1 में छुट

NO COMMENTS

Exit mobile version