Sunday, October 20, 2024
Homeबिहारपटनाबिहार में मानसून की दस्तक जल्द, जाने कब होगी बारिश

बिहार में मानसून की दस्तक जल्द, जाने कब होगी बारिश

बिहार में जल्द मानसून की दस्तक हो सकती है। बिहार में किसानों के लिए राहत की खबर है। अगले 48 घंटे में मानसून दस्तक दे सकता है। मानसून के विस्तार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार बिहार में मानसून समय से आ जाएगा। पूर्णिया में 13 जून को मानसून के पहुँचने का पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केन्द्र ने किया है। इसके कुछ दिनों बाद बिहार के अन्य क्षेत्रों पटना, गया और राज्य के अन्य हिस्सों में पहुंचेगा।

मौसम विज्ञान केन्द्र ने पूर्वानुमान जारी किया है। उनके मुताबिक अगले 24 घंटे में पूर्वी बिहार और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। इसके अलावा कुछ भागों में भारी बारिश के भी आसार हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य के उत्तर पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। हालांकि इसे प्री मानसून बारिश नहीं माना जा रहा है।

बिहार में मानसून पहली दस्तक पूर्णिया में होगी

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। जो कि दक्षिणी उड़ीसा से लेकर उत्तरी राजस्थान उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से गुजरेगी। दक्षिणी उड़ीसा और छत्तीसगढ़ इलाके में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इस वजह से मौसमी सिस्टम में अगले 24 घंटे में बदलाव हो सकता है। मौसमविदों का कहना है कि ट्रफ लाइन के ऊपर का ओर शिफ्ट होने की संभावना है। झारखंड में कई जगह प्री मानसून बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी क्षेत्र और बिहार के कई भागों में पछुआ हवा की रफ्तार तेज हुई है। जिससे मानसून के प्रसार के लिए अनुकूल माना जा रहा है।

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#cccccc”][/inline_posts]

पटना के तापमान में पिछले 24 घंटे में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। गुरूवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं गया का अधिकतम तापमान भी 2 डिग्री कम हुआ है। पूर्णिया की ओर अधिकतर इलाकों में दिनभर बादल छाए रहेंगे। राज्य में पिछले 24 घंटे में विभिन्न इलाकों में बारिश हुई है। भभुआ में 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें