Home राष्ट्रीय ब्रिटेन से भारत लौटे 5 कोरोना पॉजिटिव यात्री दिल्ली एयरपोर्ट से लापता

ब्रिटेन से भारत लौटे 5 कोरोना पॉजिटिव यात्री दिल्ली एयरपोर्ट से लापता

0
ब्रिटेन से भारत लौटे 5 कोरोना पॉजिटिव यात्री दिल्ली एयरपोर्ट से लापता

केंद्र सरकार के द्वारा ब्रिटेन से लौटे पैसेंजर के लिए एसओपी जारी क्या गया है। इसके बाद भी ब्रिटेन से भारत आये 5 यात्री चकमा देकर दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलने में कामयाब रहे। ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नए स्ट्रेन सामने आने के बाद पुरी दुनिया में इस वक्त हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन, भारत में लापरवाही देखने को मिली है। केंद्र सरकार ने ब्रिटेन से लौटे पैसेंजर के लिए एसओपी जारी की है। इसके बाद भी ब्रिटेन से भारत आये 5 यात्री चकमा देकर दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलने में कामयाब रहे।

इनमें से तीन लोगों को ट्रेस कर पकड़ लिया गया है। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के लोकनायक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा एक संक्रमित यात्री लुधियाना और एक संक्रमित आंध्र प्रदेश जाने में सफल रहा है। इन दोनों को बुधवार को वापस लाया गया है। सभी को क्वारनटीन कर दिया है। साथ ही सैंपल को जांच के लिए भेज दिया है।

राज्यों के पेंच में फंसा संक्रमित

सूत्रों के मुताबिक, अमृतसर के पंडोरी गांव के रहने वाला एक शख्स ब्रिटेन से लौटा था। उसका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बावजूद शख्स दिल्ली एयरपोर्ट से लुधियाना पहुंचने में सफल रहा। लुधियाना, उसने खुद को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा लिया था। बुधवार सुबह उसे वापस दिल्ली भेज दिया गया।

लुधियाना प्रशासन की ओर से कहा गया है, हम मरीज को वापस दिल्ली ट्रांसफर करने के पक्ष में नहीं थे। क्योंकि, इससे संक्रमण फैलने की ज्यादा आशंका थी। मरीज को दिल्ली में ही क्वारनटीन के तहत रखा जाना चाहिए था। हम उनके अन्य संपर्कों को भी ट्रेस करने की प्रक्रिया में हैं।

ब्रिटेन में कोरोना का नया रूप

देशभर में कहर बरपा रहा कोरोना वायरस और भी घातक रूप लेता जा रहा है। ब्रिटेन में कोरोना का एक और नया रूप देखने को मिला है जोकि पहले वाले से ज्यादा घातक बताया जा रहा है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक ने दी है। स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक ने बताया कि दो संक्रमितों में कोरोना वायरस का नया रुप मिला है। दोनों हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटे हैं।

NO COMMENTS

Exit mobile version