Home बिहार गया विद्या वाहिनी ऐप से बिहार के विद्यार्थियों को मिलेगी ऑनलाइन पाठ्न सामग्री

विद्या वाहिनी ऐप से बिहार के विद्यार्थियों को मिलेगी ऑनलाइन पाठ्न सामग्री

0

बिहार सरकार के ओर से विद्या वाहिनी ऐप तैयार किया है। इससे कोरोना संक्रमण के दौरान शिक्षण संस्थानों के साथ ही विद्यार्थियों को काफी मदद मिलेगी। कोरोना संक्रमण के दौरान राज्य के सभी संस्थान बंद पड़े हैं। इसके कारण आगामी शैक्षणिक सत्र को लेकर तमाम तरह की बातें चल रही हैं। इसी बीच सरकार ने बिहार सराकर ने एक संदेश जारी कर इस ऐप की सूचना लोगों को दी है।

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#c9c9c9″][/inline_posts]

बिहार राज्य पाठ्यपुस्तक प्रकाशन निगम पटना के द्वारा विद्या वाहिनी ऐप जारी किया गया है। इस ऐप के वेबसाईट पर 1 से 12 तक की सभी पुस्तकों को अध्ययन करने के लिए अपलोड किया जाएगा। विद्या वाहिनी ऐप को तैयार करते वक्त विद्यार्थियों का विशेष ख्याल रखा गया है। इस ऐप पर 12 कक्षा तक के सभी किताबों को संग्रहित किया गया है। इन किताबों को चैप्टर के अनुसार संग्रहित किया गया है। ये ऐप हर मोबाईल के गूगल प्ले स्टोर में मिलेगा। गूगल प्ले स्टोर में Vidhyavahini Bihar App सर्च कर के डाउनलोड करना होगा। जिसमें सभी विषयों की पाठ्य सामग्री रहेगी।

विद्या वाहिनी ऐप को डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें- विद्या वाहिनी बिहार

विद्या वाहिनी ऐप के लिए मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

महामारी के इस विकट दौर में बिहार राज्य पाठ्यपुस्तक प्रकाशन निगम द्वारा ये पहल की गई है। निगम के इस पहले के कारण राज्य भर के तमाम विद्यार्थियों को अध्ययन में सुविधा मिलने वाली है। ऐसे में निगम की यह पहल काफी सराहनीय कदम मानी जा रही है। संदेश में कहा गया है कि सरल एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प है। ऐसे में इस ऐप में इस बात को सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास किया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके लिए निगम को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पहल को काफी सराहनीय बताया है। इससे आने वाले समय में काफी सहायता मिलने की बात कही है। यह फैसला विद्यार्थियों के लिए काफी हितकारी साबित होने वाला है। इससे उनके आगामी सत्र में होने वाली समस्याओं का निदान होने की संभावना हो गई है।

NO COMMENTS

Exit mobile version