Home Bihar Corona News बिहार में दिन भर की खास घटनाएं, क्लिक कर पढ़ें दिन भर...

बिहार में दिन भर की खास घटनाएं, क्लिक कर पढ़ें दिन भर की खास खबरें

0
  • बिहार के विर सपूतों को दी गई अंतिम विदाई। चिन के साथ हुई झड़प में शहीद हुए थे बिहार के पांचों सपूत। बिहटा के सुनील कुमार, भोजपुर के चंदन यादव, समस्तीपुर के अमन कुमार सिंह, सहरसा के कुंदन और जयकिशोर को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई। इस दौरान भारी जन सैलाब उमड़ा।
  • शहीदों के अंतिम विदाई के साथ ही चीनी सामानों के बहिष्कार की मांग जोर पकड़ने लगी है। लोग जूलुस निकाल कर और सोशल मीडिया पर देश के हर लोगों से कर रहें हैं चीनी समान के बहिष्कार की मांग। इसके अलावा चीन से बदला लेने की बात भी कह रहे हैं।
  • शहीद हुए जवानों को लेकर रक्षामंत्री की तीनों सेना के प्रमुखों संग की बैठक। पीएम भी करेंगे आज सभी दलों की बैठक। चीन के साथ हुए सीमा विवाद को लेकर होनी है बैठक। आज शाम 5 बजे होगी बैठक। कांग्रेस ने की कड़ी कार्रवाई की मांग।

बिहार हर जगह चीन का हो रहा बहिष्कार

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#cccccc”][/inline_posts]

  • कोरोना बिहार गुरुवार को पहले अपडेट तक 53 नए कोरोना मरीज पाए गए। बिहार में कोरोना मरीजों की कुल संख्या हुई 6993। पिछले 24 घंटों में 205 लोग हो चुके हैं ठीक।
  • पटना सिटी में नालन्दा मेडीकल कॉलेज में भर्ती कोरोना मरीज की मौत। दरभंगा का रहने वाला था मरीज। मृतक की उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है।
  • वैशाली स्थित राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह का घर पैतृक घर किया गया शील। कल पटना एम्स में उनकी कोरोना रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव। अब उनके संपर्क में आने वाले लोगों का लगाया जा रहा है पता।
  • सीवान में उत्पाद विभाग ने जब्त की 50 लाख की शराब। सब्जियों में छिपा कर लायी जा रही थी शराब। नागालैंड से ट्रक में छिपा कर ला रहा था ड्राईवर।
  • वंदे भारत मिशन के तहत विदेश से प्रवासियों का आना जारी। बुधवार को विमान से पहुंचे 350 से ज्यादा लोग। दुबई से आए थे लोग। आए सभी लोगों को क्वारंटाइन किया गया।

NO COMMENTS

Exit mobile version