Home Bihar Corona News बिहार के दिन भर की खास घटनाएं, क्लिक कर पढ़ें दिन भर...

बिहार के दिन भर की खास घटनाएं, क्लिक कर पढ़ें दिन भर की खास खबरें

0
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार से आज ‘गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत खगड़िया के तेलिहार पंचायत से की जाएगी। इस दौरान उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद रहेंगे। इस योजना के तहत प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चीन के सामान का बहिष्कार करने के लिए लोगों से आग्रह। कहा हम चीन के खिलाफ एक जुट हैं। हम चीन के हरकतों पर नजर रखे हुए हैं। सभी पार्टियां प्रधानमंत्री के निर्णय के साथ है।
  • बिहार में शुक्रवार को पाए गए 250 नए कोरोना मरीज। वहीं पांच लोगों की मौत की पुष्टि की गई। बिहार में अभी भी 2142 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं।

बिहार के दिन भार की खबरों के लिए जुड़े रहें

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#c7c7c7″][/inline_posts]

  • नेपाल-भारत का विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब नेपाल ने बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी के कुछ हिस्से को अपना बताया है। नेपाल ने ढाका ब्लॉक में लाल बकैया नदी पर तटबंध का काम रुकवा दिया है।
  • मुंगेर में बेकाबू हुए अपराधी। गोली मारकर जेडीयू नेता की हत्या। जिले के जमालपुर में हुई घटना। जेडीयू नेता का नाम जुगनू मंडल बताया जाता है।
  • गोपालगंज में जहरीली शराब कांड पर पुलिस मुख्यालय ने बड़ा निर्णय लिया है। पुलिस मुख्यालय ने पुलिस के 21 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इसमें 3 दरोगा, 5 जमदार और 13 सिपाही शामिल हैं।
  • मनरेगा में काम करने के मामले में बिहार का औरंगाबाद जिला को प्रथम स्थान दिया गया है। इस दौरान औरंगाबाद जिले के कई गांव ऐसे भी हैं जहां मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है।
  • बिहार में अगले 3 दिनों में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही आंधी और तूफान की भी चेता दी जा रही है। जिला प्रशासन ने जलजमाव को लेकर नाला उड़ाही और संप हाउस को ठीक करने की बात कही है।

NO COMMENTS

Exit mobile version