राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। साथ ही राष्ट्रपति ने कई राज्यों के राज्यपालों की नियुक्तीयां कर खुशी जताई है। ये सभी नियुक्तीयां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी ।
कौन कहां बना राज्यपाल
ओडिशा – डाॅ. हरि बाबू कंभमपति
मिजोरम – डाॅ. विजय कुमार सिंह
बिहार – आरिफ मोहम्मद खान
केरल – राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
मणिपुर – अजय कुमार भल्ला
कौन है आरिफ मोहम्मद खान

आरिफ मोहम्मद खान ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से की थी।आरिफ मोहम्मद खान 1986 मे तब खबरो मे आए जब उन्होने शाह बानो मामले मे मुसि्लम महिलाओं के हक मे बयान दिया और इसके खिलाफ हुए मुसि्लम पर्सनल लाॅ बोर्ड के दबाव का विरोध किया।
वे 2019 से केरल के राज्यपाल के पद पर कार्यरत है। उन्हे बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है ।
कौन है राजेंद्र आर्लेकर
राजेद्र आर्लेकर गोवा विधानसभा के सदस्य रहे है और राज्य के विधान सभा के अध्यक्ष के रुप मे काम कर चुके है। वे पहले हिमाचल तथा बिहार के राज्यपाल का पद संभाल चुके है । उन्हे केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है ।
कौन है डाॅ. हरि बाबु कंभमपति




