Home बिहार सासाराम में वेब संगोष्ठी मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित

सासाराम में वेब संगोष्ठी मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित

0

सासाराम (रोहतास)। जिला मुख्यालय सासाराम में जिला प्रशासन रोहतास एवं शांति प्रसाद जैन महाविद्यालय सासाराम के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन कार्यक्रम किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ गुरुचरण सिंह ने की। इस दौरान जागरूकता अभियान का मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार थे।

आम नागरिकों को मतदान करने के महत्व को अवगत कराने पर बल दिया जाए:संजीव कुमार

मुख्य अतिथि संजीव कुमार ने जागरूकता अभियान को सम्बोधित करते हुए कहा कि आम नागरिकों को मतदान करने के महत्व को अवगत कराने पर बल दिया जाए। अध्यक्षता कर रहे डॉ गुरु चरण सिंह ने कहा कि बिहार गणतंत्र का जनक है। जब दुनिया राजतंत्र के सहारे चल रही थी तो बिहार के वैशाली में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के माध्यम से गणराज्य की स्थापना की गई।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की विधियों तथा मतदान की बारीकियों पर प्रकाश डाला:सत्यप्रिय प्रकाश सिंह

आज भी भारत विश्व का सबसे बड़ा जनतांत्रिक देश है। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय प्रकाश सिंह ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की विधियों तथा मतदान की बारीकियों पर प्रकाश डाला। डीपीओ मानवेंद्र कुमार राय ने गणतंत्र के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए आज के युग में मतदान के महत्व को प्रतिपादित किया। साथ ही 1950 टॉल फ्री नंबर एवं वोटर हेल्पलाइन ऐप्प से जुड़कर मतदान विषयक किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने का माध्यम बताया।

उच्च शिक्षा संस्थानों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता अभियान में लगाया जाएगा ताकि प्रत्येक व्यक्ति स्वेच्छा से मतदान कर सकें:राघवेंद्र प्रताप सिंह 

वहीं राघवेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षण संस्थानों के द्वारा घर-घर तक मतदान जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया। कार्यक्रम के संयोजक को डॉ देवेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता अभियान में लगाया जाएगा ताकि प्रत्येक व्यक्ति स्वेच्छा से मतदान कर सकें।

बिना जागरूकता अभियान चलाये प्रजातंत्र पूर्ण रूप से सफल नहीं होगा:डॉ मृत्युंजय सिंह 

डॉ मृत्युंजय सिंह ने कहा कि बिना जागरूकता अभियान चलाये प्रजातंत्र पूर्ण रूप से सफल नहीं होगा। मतदाता जागरूकता के संबंध में शोध छात्रा सुनीता कुमारी एवं राजश्री ने अपना-अपना विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जिसने सहभागिता की उनमें संगीता कुमारी, पम्मी कुमारी, कंचन कुमारी, कुमारी दामिनी त्रिवेदी, मंजू कुमारी, अजीत कुमार, रामचंद्र सिंह, अरविंद कुमार, डॉ शशिकला कुमारी मुख्य रही। इस अवसर पर अनेक शिक्षकेतर कर्मी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

रिया की गिरफ्तारी पर बिहार डीजीपी बोले सुशांत को इंसाफ की…

NO COMMENTS

Exit mobile version