Home बिहार पटना कुछ लोग भय, भ्रम और भावना का व्यापार कर चला रहे हैं...

कुछ लोग भय, भ्रम और भावना का व्यापार कर चला रहे हैं सरकार : सोनिया गांधी

0

पटना। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को चम्पारण की धरती से चुनावी शंखनाद किया। सोनिया ने कहा कि देश में जान बूझकर भय का माहौल बनाया जा रहा है। कुछ लोग भय, भ्रम और भावना का व्यापार कर सरकार चला रहे हैं। लोग सावधान रहें और सही फैसला लें। कांग्रेस की हर नीति में जनता की भागीदारी होती थी।

आज चंद लोगों के लाभ के लिए नीतियां बनाई जा रही

आज चंद लोगों के लाभ के लिए नीतियां बनाई जा रही है। कांग्रेस ने वंचित समाज, दलितों, महिलाओं, युवाओं और किसानों को मजबूत बनाने को जितने भी कानून बनाया उन्हें कमजोर किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष शुक्रवार को चम्पारण में आयोजित गांधी चेतना रैली को संबोधित कर रही थी।

वर्चुअल कार्यक्रम में चम्पारण में बनी गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया

वर्चुअल कार्यक्रम में उन्होंने चम्पारण में बनी महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया और वहां उपस्थित लोगों के साथ पटना में पार्टी के जुड़ने वाले अनुसूचित जाति के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मनरेगा के साथ सूचना का अधिकार कानून बनाया। जब भी जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठे तो सरकार ने फैसला लिया। आज उल्टा हो रहा है। अगर मनरेगा नहीं होता तो कोराना काल में कितने गरीब भूखमरी के शिकार हो जाते।

सूचना के अधिकार को कमजोर कर दिया गया

सूचना के अधिकार को इतना कमजोर कर दिया गया कि आप सवाल पूछते रहे जाएंगे जवाब नहीं मिलेगा। रोजगार देने वाली संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है। करोड़ों लोगों का रोजगार छिन गया। किसानों की हालत किसी से छुपी नहीं है। महात्मा गांधी के विकास का मतलब था कि उसकी महक कतार में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। चम्पारण में नील की खेती का उन्होंने विरोध इसलिए किया कि उससे चंद लोग मालामाल हो रहे थे।

आज जो भी हो रहा है उससे किसान व आम जनता परेशान है

किसान बदहाल हो रहे थे। आज जो भी हो रहा है उससे किसान व आम जनता परेशान है और चंद लोग लाभ लेते हैं। सच्चाई को कांग्रेस ने अपनी कार्यशैली में अपनाया। आज जो लोग महात्मा गांधी का नाम लेते हैं वही अपने कार्यो से उनके वसूलों को चूर कर रहे हैं। बस, अब बहुत हो गया।

हम गांधी के सपने के विकास के लिए संघर्ष करते रहेंगे

हम गांधी के सपने के विकास के लिए संघर्ष करते रहेंगे। पटना से रैली में जुड़े बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने सोनिया गांधी का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, अभियान समिति के अध्यक्ष डा. अखिलेश सिंह, विधायक दल के नेता सदानंद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष डा. अशोक राम, कौकब कादरी, श्याम सुन्दर सिंह धीरज और समीर सिंह भी सदाकत आश्रम से कार्यक्रम में जुड़े थे।

हत्यारों को फांसी दिलवाने वाली वकील सीमा कुशवाहा लड़ेंगी हाथरस की…

NO COMMENTS

Exit mobile version