Home बिहार पटना शिक्षक दिवस के मौके पर सेवानिवृत्त आचार्य विजय कुमार मिश्र हुये सम्मानित

शिक्षक दिवस के मौके पर सेवानिवृत्त आचार्य विजय कुमार मिश्र हुये सम्मानित

0

सम्मान पत्र व अंग वस्त्र पाकर हुये गदगद
तिलौथू (रोहतास)। डेहरी अनुमंडल अंतर्गत तिलौथू प्रखंड के थाना क्षेत्र में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के हिंदी विषय के मूर्धन्य विद्वान वरिष्ठतम आचार्य विजय कुमार मिश्र सेवानिवृत्त हो गए। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को विद्यालय परिसर में वंदना सभा का आयोजन किया गया। वंदना सभा की अध्यक्षता ओम प्रकाश गुप्ता ने की।

अंगवस्त्र एवं पूर्ण वस्त्र प्रदान कर उनकी भावभीनी विदाई दी

विद्यालय सचिव सुमेर कुमार सिंह आचार्य विजय कुमार मिश्र को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया एवं विभाग प्रमुख राजेश कुमार रंजन, विद्यालय अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, समिति सदस्य शशि भूषण प्रसाद संयुक्त रूप से अंगवस्त्र एवं पूर्ण वस्त्र प्रदान कर उनकी भावभीनी विदाई दी। मौके पर रोहतास विभाग के सह विभाग प्रमुख विनोद कुमार, प्रवासी कार्यकर्ता गंगा चौधरी सभी आचार्य के कार्य के बारे में वर्णन किया।

सभी आगतों का परिचय एवं कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रधानाचार्य जंगलेश प्रसाद चौरसिया ने प्रस्तुत किया

इस अवसर पर विजय कुमार मिश्र अपने उद्गार व्यक्त करते हुए विद्यालय को आगे बढ़ने की शुभकामना दी एवं विद्यालय के काम के प्रति सहयोग करने का संदेश दिया। सभी आगतों का परिचय एवं कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रधानाचार्य जंगलेश प्रसाद चौरसिया ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम हर्षोल्लास संपन्न हो गया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य रविंद्र प्रसाद, छठु साह, सर्वेश चंद्र मिश्र, राधेश्याम तिवारी, सुसुम यादव, प्रतिभा कुमारी, सुनीता कुमारी समेत कई आचार्य उपस्थित थे।

NO COMMENTS

Exit mobile version