Home क्राइम बेउर जेल के बाथरूम में फंदे से लटका कैदी,मौत

बेउर जेल के बाथरूम में फंदे से लटका कैदी,मौत

0

पटना। राजधानी पटना के बेउर जेल से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक कैदी फांसी के फंदे पर झूल गया। प्राप्त जानकारी के बावत घटित घटना के संबंध में बताया गया कि बेउर जेल के बाथरूम में शुक्रवार को एक कैदी फांसी के फंदे से झूल गया। जब अन्य कैदियों देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया।

मृत कैदी पटना के बाढ़ का रहने वाला था

शोर सुनने के बाद पहुंची पुलिस ने उक्त कैदी को फंदे से निकालकर गंभीर अवस्था में पीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गौरी यादव के रूप में हुई। मृत कैदी पटना के बाढ़ का रहने वाला था। बताया जाता है कि गौरी बेउर जेल के बाथरूम के फंदे से झूला।

बाथरूम में जब दूसरे कैदी गए तो घटना की जानकारी हुई

जब दूसरे कैदी बाथरूम में गए तो घटना की जानकारी हुई। कैदियों के शोर करने पर पुलिस पहुंची और गौरी को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।

NO COMMENTS

Exit mobile version