Home क्राइम पीएमसीएच की पीजी डॉक्टर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी!

पीएमसीएच की पीजी डॉक्टर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी!

0

पटना। राजधानी पटना के पीएमसीएच गर्ल्स हॉस्टल में बुधवार की सुबह महिला डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली। एनेस्थीसिया की डॉक्टर शिवांगी इसी साल पीजी कंप्लीट की थी। संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में मृत पाई गई। परिवार बाईपास के निकट जकारियापुर में रहता था। सुबह फोन नहीं उठने पर चिंतित परिजन जब हॉस्टल पहुंचे तब घटना के बारे में पता चला। पुलिस हॉस्टल में पहुंच चुकी है।

सुपौल में महिला डॉक्टर ने डिप्रेशन में दी जान

इससे पहले मई 2020 में सुपौल सदर थाना क्षेत्र के लोहियानगर में 38 वर्षीय महिला डॉक्टर कविता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उसका शव कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला। डॉक्टर कविता जब सुबह 8 बजे तक नहीं जगी तो कविता की मां ने दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई। लेकिन काफी देर तक अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो पड़ोसियों वेंटिलेटर तोड़कर अंदर झांका तो कविता का शव पंखे से लटकता दिखा। उसके गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था। कविता 2010 में रूस से एमबीबीएस की डिग्री लेकर लौटी थी। 2010 में उसकी शादी झारखंड के धनबाद जिले के सरायकेला थाना के हर्ष बिहार कॉलोनी के रहने वाले डॉ. नित्यानंद कुमार के साथ हुई थी। डॉ. कुमार फिलहाल रिम्स में पदस्थापित हैं। पिछले सात साल से पति-पत्नी के बीच अनबन था। लगभग एक साल कविता अपने पिता के पास रहकर एफएमजीई (फोरेन मेडिकल ग्रेजुएट एक्जामिनेशन) की तैयारी में जुटी थी।

भागलपुर में फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर ने की की खुदकुशी

वहीं अप्रैल 2020 में भागलपुर के लालबाग कॉलोनी में पूर्णिया एक निजी अस्पताल में पदस्थापित फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर प्रियंका प्रियदर्शिनी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। वो अपने पिता के साथ तिलकामांझी थाना क्षेत्र के लालबाग कॉलोनी में किराये के मकान में रहती थीं। डॉक्टर प्रियंका के पिता मुंगेर के कोड़ा बाजार दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक शाखा के प्रबंधक हैं। महिला चिकित्सक पूर्णिया के मैक्स सेवन हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपिस्ट के पद पर थी और कुछ दिनों से पूर्णिया नहीं जा रही थी। सुबह देर तक जब बेटी सोकर नहीं उठीं तो जब परिजनों ने कमरे में झांका तो प्रियंका को पंखे से लटका पाया। जिसके बाद घरवालों ने शव को नीचे उतारा और फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सदर डीएसपी राजवंश सिंह समेत तिलकामांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। परिजनों के अनुसार डॉक्टर प्रियंका बीते कुछ माह से डिप्रेशन में थी।

मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दिये शिवशंकर प्रसाद

NO COMMENTS

Exit mobile version