Home बिहार सात दिन सरकारी केन्द्रों पर क्वारंटाइन रहेंगे वंदे भारत मिशन के लोग

सात दिन सरकारी केन्द्रों पर क्वारंटाइन रहेंगे वंदे भारत मिशन के लोग

0

कोरोना संक्रमण के बीच प्रवासी मजदूर बिहार आ रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग इस संक्रमण में विदेश में भी फंसे हैं। सरकार ने उन्हें भी वापस ला रही है। इसके लिए सरकार ने वंदे भारत मिशन चलाया है। अब उन्हें 7 दिनों तक क्वारंटाइन रहना होगा।

वंदे भारत मिशन के तहत विदेश में फंसे लोगों को लाया जा रहा है। उन्हें विशेष विमान से गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचाया जा रहा है। उसके बाद उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जा रहा है। लेकिन इस बीच सरकार ने अपने फैसले में बदलाव किया है।

बिहार सरकार के अपर मुख्य गृह सचिव आमिर सुबहानी ने बदले नियमों के बारे में बताया। उन्होंने ने कहा कि अब बिहार में 14 दिन के बदले 7 दिन ही लोगों को क्वारंटाइन रखा जाएगा। मगध प्रमंडल आयुक्त को इस सूचना पर निर्देश दे दिया गया है। नए नियमों के अनुसार विदेश से आने वालों को 7 दिन ही क्वारंटाइन रखा जा सकता है।

केन्द्र सरकार ने वंदे भारत मिशन के नियमों किया बदलाव

विदेश से आने वाले लोगों को पहले 14 दिन क्वारंटाइन रखा जाता था। केन्द्र सरकार ने इसमें बदलाव कर दिया है। अब वंदे भारत मिशन के तहत विदेश से आने वाले को 7 दिन ही क्वारंटाइन रखा जाएगा। इसके अलावा 7 दिन उन्हें अपने घर पर क्वारंटाइन रहना होगा।

पिछले दिनों विदेश में रहने वालों के लिए सरकार ने घर वापसी के लिए योजना बनाई थी। उस योजना का नाम वंदे भारत मिशन रखा गया। जिसमें विदेश में रहने वाले भारतीय जो वापस आने के इच्छुक थे। उन्हें सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार रजिस्ट्रेशन करना था। उसके बाद सरकार ने उन्हें वापस लाने का काम शुरू किया। जिसको लेकर काफी सवाल किए गए। पहले उन्हें 14 दिनों तक क्वारंटाइन किया जा रहा था। बाद में गृह मंत्रालय ने इस संबंध में नई सूचना जारी की। जिसमें 7 दिनों तक ही क्वारंटाइन सेंटरों में रखने की बात कही गई।

बीजेपी कि वर्चुअल रैली 7 जून को, अमित शाह करेंगे संबोधीत

NO COMMENTS

Exit mobile version