Home Bihar Corona News कोरोना महामारी का बढ़ता प्रकोप, रविवार को पाए गए 187 नए मरीज

कोरोना महामारी का बढ़ता प्रकोप, रविवार को पाए गए 187 नए मरीज

0

बिहार में कोरोना महामारी का प्रकोप कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। रविवार को भी राज्य में 187 कोरोना के नए मरीज पाए गए। इसके साथ ही बिहार में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 6662 हो गई है। बिहार में कोरोना संक्रमण के रोज औसतन दो सौ से ज्यादा लोग पाए जा रहे हैं। इस दौरान बिहार में कोरोना संक्रमण की बिहार में कुल 127126 जांच की जा चुकी है।

कोरोना महामारी के कारण बिहार में 38 लोगों की मौत हो गई है। रविवार को भी इससे दो लोगों की मौत हुई।  एक मौत 55 वर्षीय व्यक्ति और एक 72 वर्ष के वृद्ध की हुई है। मृतक व्यक्तियों में एक मधुबनी और एक मुजफ्फरपुर का रहने वाला था। मधुबनी का रहने वाला मृतक पिछले दिनों ही मुंबई से वापस घर लौटा था। जबकि मुजफ्फरपुर में रहने वाला व्यक्ति अभी हाल ही में दिल्ली से वापस लौटा है।

कोरोना महामारी के कारण राज्य में 38 मौत

रविवार शाम को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जानकारी दी गई। इसके अनुसार दूसरे अपडेट में 81 नए मामलों की पुष्टि की गई है। इसमें जमुई, शेखपुरा, दरभंगा, जहानाबाद, पटना, औरंगाबाद, रोहतास, वैशाली, पूर्णिया और बांका में पाए गए हैं। जबकि अन्य मरीज नवादा, गया, सीवान, नालन्दा, सारण, कटिहार, बेगुसराय, मुंगेर, सहरसा, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में पाए गए हैं। इस तरह राज्य के 23 जिलों में रविवार को 187 नए मरीज पाए गए हैं।

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#c7c7c7″][/inline_posts]

स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आंकड़े जारी किए हैं। विभाग ने बताया अब तक राज्य में कोरोना की 127126 जांच की जा चुकी है। रविवार को 3497 सैंपलों की जांच की गई है। विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 251 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। अब राज्य में कुल 4226 लोग स्वस्थ होकर वापस लौट चुके हैं। अब राज्य में कोरोना के 2316 एक्टिव मरीज हैं। जबकि अब तक कुल 4521 प्रवासी संक्रमित पाए गए हैं।

 

NO COMMENTS

Exit mobile version