Home बिहार पटना कोइलवर पुल का एक लेन 15 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रहेगा...

कोइलवर पुल का एक लेन 15 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रहेगा बंद

0

आरा। आरा-बक्सर समेत पुराने शाहाबाद के चार जिलों और उत्तर प्रदेश के कई जिलों को राजधानी पटना से जोड़ने वाले कोइलवर पुल का एक लेन 15 से 23 अक्टूबर तक बंद रहेगा। पुल के मेंटेनेंस को लेकर अब्दुल बारी सेतु के उत्तरी लेन को 15 सितंबर से 23 अक्टूबर तक बंद करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान उत्तरी लेन से सड़क मार्ग पर आवागमन बंद रहेगा। इसको लेकर भोजपुर जिला प्रशासन द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

मंगलवार और शुक्रवार को कोइलवर पुल का उत्तरी लेन बंद रहेगा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रत्‍येक सप्ताह पुल का उत्तरी लेन मंगलवार और शुक्रवार को बंद रहेगा। इस दौरान उत्तरी लेन से गाड़ियों की आवाजाही सुबह 7 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। पुल पर आवागमन बंद होने के दौरान रेलवे द्वारा पुल की मरम्मत की जाएगी। दरअसल रेलवे ने 1 सितंबर को ही जिला प्रशासन को लेटर भेजकर मेंटेनेंस के लिए पुल को मंगलवार और शुक्रवार को कम से कम 10 घंटे तक बंद करने का अनुरोध किया था, ताकि उसका मेंटेनेंस किया जा सके। इस आलोक में भोजपुर जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया।

इस निर्णय के तहत 15 सितंबर से 23 अक्टूबर तक उत्तरी लेन मंगलवार और शुक्रवार को बंद रखेगा। जिन तारीखों को पुल का उत्तरी लेन वाहनों के परिचालन के लिए बंद रहेगा उनमें 15 सितंबर, 18 सितंबर, 22 सितंबर, 25 सितंबर, 29 सितंबर, 2 अक्टूबर, 6 अक्टूबर, 9 अक्टूबर, 13 अक्टूबर, 16 अक्टूबर, 20 अक्टूबर और 23 अक्टूबर शामिल हैं।

12 दिनों तक 10 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा

कुल मिलाकर कोइलवर पुल के उत्तरी लेन को 12 दिनों तक 10 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। मालूम हो कि कोइलवर पुल पर सिक्स लेन का पुल भी बन रहा है, जिसका एक हिस्सा बनकर उद्घाटन के लिए तैयार है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही इस पुल का उद्घाटन होगा, जिससे सड़क मार्ग से पटना जाने वालों को सहूलियत हो सके।

दरभंगा एम्स को केंद्र से मिली हरी झंडी

NO COMMENTS

Exit mobile version