Home बिहार पटना मृत्युंज मानी बने बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नए अध्यक्ष, लगा बधाईओं...

मृत्युंज मानी बने बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नए अध्यक्ष, लगा बधाईओं का तांता

0

पटना। रविवार को बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की अपातकलीन बैठक में सर्वसम्मती से वर्तमान यूनियन को भंग कर दिया गया। बैठक मृत्युंजय मानी की अध्यक्षता में हुई। चुनाव होने तक अस्थायी कमेटी का गठन किया गया। अध्यक्ष के रूप में मृत्युंजय मानी, महासचिव के रूप एसएन श्याम और कोषाध्यक्ष के रूप अनिल कुमार को मनोनीत किया गया।

सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि नये सीरे से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। फर्जी सदस्यत को रोकने के लिए तीन सदस्यी कमेटी के हस्ताक्षर के बाद ही कोई व्यक्ति यूनियन का सदस्य बना सकता है। प्रत्येक जिला में जिलास्तरीय कमेटी का गठन होगा। सेवानिवृत्त पत्रकार, युवा पत्रकार, फोटोग्राफर साथ सहित आधा दर्जन से अधिक कमेटियों का गठन होगा। सभी वर्ग के पत्राकारों को इससे जोड़कर सौहार्द वातावरण तैयार किया जाएगा। ज्ञात हो कि नवनिर्वाचित वर्तमान अध्यक्ष, मृत्युंज मानी, बिहार राज्य वन्य प्राणी परिषद् के सक्रिय सदस्य हैं।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अध्यक्ष ने किया घोषणा

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अध्यक्ष मृत्युंजय मृत्युजंय मानी ने घोषणा किया कि मेरा मुख्य कार्य यूनियन का निबंधन कराना और यूनियन भवन का लीज कराना होगा। बैठक में काफी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया। देवव्रत, श्रवण कुमार, अखिलेश कुमार, नीरज कमल, कृष्ण मुरारी, आलोक कुमार, प्रमोद कुमार, इंद्रजीत, अजीत कुमार, धीरेंद्र गुप्ता, नागेंद्र कुमार सिंह, दिनेश कुमार, रविश कुमार, मो. शमीम, संजय कुमार, सरोज, दयानंद भारती, शशि उत्तम, विद्याानंद रघुरामपुरी आदि शामिल हुए।

बिहार में 10 IAS अफसरों की नई पोस्टिंग

NO COMMENTS

Exit mobile version