Home क्राइम फतुहा में अपराधियों ने महिला की गला रेत, शव नदी में फेंका

फतुहा में अपराधियों ने महिला की गला रेत, शव नदी में फेंका

0
  • घटनास्थल से मृतका की कुछ सामान जब्त कर जांच में जुटी पुलिस
    फतुहा। प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र स्थित संपतचक की तीस वर्षीय एक महिला की गला रेतकर हत्या कर अपराधियों द्वारा शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से मासाढ़ी गांव के सरकारी स्कूल के पीछे कररुआ नदी में फेंकने का मामला प्रकाश में आने के बाद अनुमंडल प्रशासन में खलबली मचा दी।

     अनुमंडल प्रशासन में खलबली मचा दी

घटित घटना की सूचना पाकर गौरीचक थाना की पुलिस गुरुवार को सुबह नदी से शव बरामद कर लिया। पुलिस            घटनास्थल से महिला की लेडिज पर्स, बैंक के कुछ कागजात, महिला का फोटो, मोबाइल फोन व उसके चप्पल            बरामद किया। महिला सम्पतचक प्रखंड के सोना गोपालपुर की मंजूषा देवी है। नदी के किनारे एक जगह पर काफी        खून के धब्बे भी मिले हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों ने महिला को लाकर तेज धारदार हथियार से गला            रेतकर   हत्या कर दी तथा उसके शव को नदी में फेंक फरार हो गए।

  महिला का अपने पति से सम्बंध ठीक नही थे

घटित घटना के संबंध में मृतका के बारे में बताया गया कि महिला की शादी धनरुआ थाना क्षेत्र के संजीत पंडित के       साथ हुई थी। महिला का अपने पति से सम्बंध ठीक नही थे। महिला सम्पतचक बाजार में अलग रहकर सब्जी बेचने       का काम करती थी। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद महिला की मोबाइल से अधिकांश नम्बरों पर सम्पर्क किया तो       सभी नम्बर बंद आ रहे थे। बैंक के कागजात से पता चलता है कि महिला ने बीते बुधवार को खाते में अस्सी हजार         रुपये की निकासी की थी।

इस बावत गौरीचक के थाना प्रभारी ने बताया कि मोबाइल का टावर लोकेशन लिया जा रहा है कि घटनास्थल पर         कौन  लोग मौजूद थे। वैसे इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए सभी तथ्यों को टटोला जा रहा है। वैसे देखा जाए     तो पुलिस उसके पति को रडार पर रखकर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

NO COMMENTS

Exit mobile version