Home बिहार बिहार में मिड-डे मील के ब्वॉयलर में विस्फोट, 5 मजदूरों की दर्दनाक...

बिहार में मिड-डे मील के ब्वॉयलर में विस्फोट, 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत

0

जिले के सुगौली प्रखंड में बड़ा हादसा हुआ है, इस हादसा में चार से ज्यादा मजदूरों के मौत की खबर है। शनिवार की तड़के सुबह लगभग चार बजे यहां मिड डे मील का खाना बनाते समय अचानक ब्वॉयलर बलास्ट हो गया। मरने वाले की संख्या का अभी सही पता नहीं चल सका है क्योंकि शवो के चीथड़े उड़ गए हैं। स्थानीय लोगों के कथनानुसार मृतकों की अनुमानित संख्या चार से छह के बीच बताई गयी है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सुगौली प्रखंड क्षेत्र के बंगरा गुमटी के समीप शनिवार की सुबह एक एनजीओ कार्यालय में गैस सिलेंडर के विस्फोट से चार मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो मजदूर गंभीर रूप से जख्मी है। गंभीर रूप से जख्मी मजदूर पीपराकोठी थाना क्षेत्र के मुदाचक निवासी विजय राय को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है।

मृत मजदूरों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में पाए गए हैं। घटना का कारण पूछे जाने पर बताया गया है कि सभी मजदूर स्कूलों में एमडीएम के लिए भोजन पका रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री विधायक रामचंद्र सहनी भी मौके पर पहुंच गए हैं। वह मौके वारदात पर पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

बता दें कि धमाका इतना जोरदार था कि कई शवों के चीथड़े सड़क पर बिखरे पड़े मिले हैं। अहले सुबह हुई इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई, लेकिन कोई किसी की मदद कर पाने में सक्षम नहीं हो पा रहा था। पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर मामले का जायजा ले रहे हैं।

नव वर्ष में दंगों से बचने को बिहार सरकार ने कसी कमर, तैयार होगी नई …

देश के महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन, दिखी सरकार की बड़ी लापरवाही

NO COMMENTS

Exit mobile version