Home Bihar Corona News कोरोना संक्रमण का बिहार में कहर जारी, फिर तेजी से बढ़ी संख्या

कोरोना संक्रमण का बिहार में कहर जारी, फिर तेजी से बढ़ी संख्या

0

बिहार में कोरोना संक्रमण की मार कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। शुक्रवार को बिहार में 250 कोरोना के मरीज पाए गए। ये नए मरीज राज्य के 26 जिलों में पाए गए। पिछले कुछ दिनों से बिहार में कोरोना के नए मामलों में कमी आई थी। लेकिन शुक्रवार को फिर से राज्य में कोरोना के मामलों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई। अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7290 हो गई है।

कोरोना संक्रमण के 250 नए मरीज मिले

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#c2c2c2″][/inline_posts]

स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में जानकारी दी गई। विभाग के सचिव लोकेश सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बिहार में कोरोना से शुक्रवार को पांच लोगों की मौत हो गई। इससे अब राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 49 हो गई है। उन्होंने बताया कि पांच में से चार लोग गुरुवार को ही मर चुके हैं। इसमें दरभंगा का एक 60 वर्षीय पुरुष, नवादा के एक युवक 22 वर्ष, दरभंगा की ही एक महिला जिसकी उम्र 55 साल, नालंदा के एक युवक जिसकी उम्र 37 साल थी मौत हुई है। जबकि सारण के एक 58 साल के संक्रमित मरीज की मौत शुक्रवार को हुई है।

बिहार में शुक्रवार के शाम तक 112 नए संक्रमित मरीजों पाए गए हैं। विभाग के अनुसार ये मरीज बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, कैमूर, कटिहार, मुंगेर, मुजफ्फपुर, नालन्दा, पटना, पूर्णिया, सहरसा, सारण, शिवहर और सीवान के मिले हैं। इस तरह ये नए मरीज बिहार के 14 जिलों से पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के पहले ट्वीट के अनुसार 19 जिलों में 138 लोग पाए गए। जानकारी के अनुसार बिहार में अब 5098 लोग स्वस्थ हो गए हैं। उन्हें होम क्वारंटाइन रहने के लिए कहा जा रहा है।

वहीं पिछले 24 घंटों में 137 लोग स्वस्थ हुए हैं। जबकि अब तक 1 लाख 45 हजार 562 सैंपलों की जांच हो चुकी है। शुक्रवार को सब मिलाकर 5978 लोगों की कोरोना जांच हुई है। राज्य में अब 2030 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं।

NO COMMENTS

Exit mobile version