Home Bihar Corona News बिहार में बढ़े कोरोना के मामले, नीतीश सरकार के मंत्री व उनकी...

बिहार में बढ़े कोरोना के मामले, नीतीश सरकार के मंत्री व उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित

0

बिहार में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। रविवार को राज्य में स्वास्थ्य विभाग के पहले अपडेट तक कोरोना के 138 नए मामले पाए गए। ये नए मामले राज्य के 18 जिलों में पाए गए हैं। इसके साथ ही अब राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 9117 मामले हो गए हैं। विभाग के अनुसार नए मरीज अरवल, औरंगाबाद, बेगूसराय, भागलपुर, गया, गोपालगंज, जमुई और जहानाबाद में पाए गए हैं। इसके अलावा कैमूर, मधुबनी, मुंगेर, नवादा, पटना, रोहतास, समस्तीपुर, शेखपुरा, शिवहर और सीतामढ़ी में नए मरीज मिले हैं।

कोरोना के मामले को लेकर सरकार सतर्ककोरोना के मामले

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#cccccc”][/inline_posts]

वहीं राज्य में रविवार को 4 लोगों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई। अब राज्य भर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 62 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। विभाग ने बताया कि जांच की संख्या लगातार बढ़ाने का काम हो रहा है।

बिहार में नीतीश सरकार के एक मंत्री और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। कैबिनेट मंत्री विनोद सिंह और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। दोनों में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए। विनोद सिंह कटिहार के प्राणपुर से विधायक हैं। वहीं वे नीतीश सरकार में पिछड़ा अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री हैं। अब इनके कर्मचारियों और संपर्क में आने वालों की भी जांच हो रही है। इससे पहले भी राजद के वरिष्ट नेता रघुवंश प्रसाद सिंह और पुतुल कुमारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

इसके साथ ही शनिवार को राज्य में एक दिन में रिकॉर्ड मरीज पाए गए हैं। राज्य में 301 नए कोरोना सक्रमित मरीज पाए गए थे। ये एक दिन में बिहार में पाए गए सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या है। वहीं बिहार में कोरोना की रिकवरी रेट 78 प्रतिशत है। अब राज्य के हर जिलों में संक्रमण की जांच हो रही है। राज्य में कुल 47 जगहों पर कोरोना की जांच हो रही है।

NO COMMENTS

Exit mobile version