Home बिहार पटना जदयू नेता राधाकृष्ण सिंह यादव के निधन पर मुख्यमंत्री ने की गहरी...

जदयू नेता राधाकृष्ण सिंह यादव के निधन पर मुख्यमंत्री ने की गहरी शोक संवेदना व्यक्त

0

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू नेता एवं पूर्व प्रदेश महासचिव ई राधाकृष्ण सिंह यादव की निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा ई राधाकृष्ण यादव के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर काफी दुख हुआ। वे जदयू के एक कर्मठ नेता थे।

नीतीश कुमार ने कहा, यादव समर्पित पार्टी कार्यकर्ता के रुप में अपनी जिम्मेवारियों का बेहतर निर्वहन किया। उनके निधन से राजनीतिक जगत के साथ-साथ जदयू को अपूरणीय क्षति हुई। मुख्यमंत्री ने ई राधाकृष्ण सिंह की धर्मपत्नी डाॅ सीमा सिंह से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

नीतीश कुमार: मुखिया जी, आप पंचायत के प्रमुख, 1 करोड़ का

NO COMMENTS

Exit mobile version