Home Bihar Corona News Coronavirus Update: बिहार में मिले 12 नए कोरोना केस, संख्या हुयी 51,...

Coronavirus Update: बिहार में मिले 12 नए कोरोना केस, संख्या हुयी 51, पूरा अपडेट

0

बिहार में 12 नए कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। नए अपडेट के साथ बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 51 हो गयी है। इस बात की पुष्टी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने की है। बिहार में कोरोना का केस सबसे ज्यादा सीवान से आ रहा है। सिवान में एक बार एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिन्में से 2 पुरुष व 3 महिला है। इसी के साथ बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 51 हो गयी है।

बता दें कि बिहार के कोरोना अपडेट के अनुसार सिवान में एक ही परिवार के 9 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उसके बाद फिर एक शख्स का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया है वो भी सिवान का रहने वाला है और दुबई से लौटा है। आज खबर लिखे जाने तक बिहार में कोरोना के कुल 12 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें 10 सिवान के हैं। सिवान के आज मिले मामलों में नौ एक ही परिवार के हैं। इस परिवार का एक सदस्य हाल ही में ओमान से लौटा था। इनमें शामिल चार महिलाएं हैं। जिनकी क्रमशः 12, 18, 26 और 29 साल बतायी जा रही है।

[inline_posts type=”same_cat” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#e3e3e3″][/inline_posts]

बिहार कोरोना अपडेट: बढ़ सकती है, कोरोना संक्रमित की तादाद

बिहार सरकार द्वारा मिले कोरोना अपडेट के अनुसार दूसरे सैंपल में इसी परिवार की तीन अन्य महिलाएं, जिनकी आयु 50 वर्ष 12 वर्ष और 20 वर्ष है तथा 2 पुरुष का टेस्ट सैंपल कोरोना पॉजिटिव आया है। इनकी उम्र 30 वर्ष 10 वर्ष बतायी जा रही है। एक ही दिन में व एक ही परिवार से इतने कोरोना पॉजिटिव की पुष्टी होने से हरकंप मच गया है, साथ ही लोगों में भय पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है। सूत्रों की मानें तो अभी पीड़ितों की तादाद बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ और लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

गौरतलब है कि जिले में 27 मार्च को पहला कोरोना का संक्रमित मरीज मिला था। इसके बाद 31 मार्च को बड़हरिया प्रखंड में दो, दरौली व हसनपुरा प्रखंड में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई थी। इसके बाद शुक्रवार को रघुनाथपुर के एक गांव के एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई। जिला प्रशासन द्वारा संक्रमित मरीजों के स्वजनों की भी जांच कराई गई।

NO COMMENTS

Exit mobile version