मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृषि जागरूकता महाअभियान रथ को किया रवाना

0
774
bihar breaking news

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कृषि जागरूकता महाअभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री सचिवालय के समीप से सभी जिलों के लिए कुल 76 जागरूकता रथों को रवाना गया है। इन रथों के माध्यम से किसानों को रबी मौसम के लिए कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

एलईडी युक्त छह विशेष रथ

वहीं पटना प्रमंडल के लिए एलईडी युक्त छह विशेष कृषि जागरूकता महाअभियान रथों को रवाना किया गया। इन विशेष रथों के माध्यम से किसानों को पुआल नहीं जलाने व फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में बताया जाएगा। मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार भी मौजूद थे।

इन रथों के माध्यम से प्रथम चरण में 22 से 31 अक्टूबर तक रबी मौसम में फसलों की उत्पादकता तथा किसानों की आमदनी बढ़ाने को ले प्रशिक्षण तथा प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का द्वितीय चरण का आयोजन 11 से 18 नवंबर तक किया जाना है।

उत्पादन का लक्ष्य

कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने बताया कि रबी 2019-20 में 43.75 लाख हेक्टेयर में खाद्यान्न फसलों की खेती से 149.30 लाख मीटिक टन उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रबी मक्का में 5 लाख हेक्टेयर में 42 लाख मीटिक टन, गेहूं के लिए 23 लाख हेक्टेयर में 72 लाख मीटिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दलहन के लिए 11.50 लाख हेक्टेयर में खेती के तहत 13.75 लाख मीटिक टन उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

सुसाशन राज में बने बिहार म्यूजियम से अब घोटाले की खबर

कार्यक्रम में कृषि विभाग के सचिव एन सरवण कुमार, निदेशक आदेश तितरमारे, विशेष सचिव रवींद्र नाथ राय, उद्यान निदेशक, नंद किशोर व कृषि विभाग के कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।