Thursday, March 28, 2024
Homeबिहारपटनातिलौथू में जाप प्रखंड कार्यालय का किया गया उद्घाटन

तिलौथू में जाप प्रखंड कार्यालय का किया गया उद्घाटन

आनेवाला वक्त जाप का: समीर
तिलौथू(रोहतास)। डेहरी अनुमंडल अंतर्गत तिलौथू प्रखंड के थाना क्षेत्र में बुधवार को रकियांन बीघा में जन अधिकार पार्टी लो का प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन पार्टी के जिलाध्यक्ष लालसाहेब सिंह व बिहार के प्रदेश महासचिव समीर कुमार के हाथों सम्पन्न हुआ। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समीर कुमार ने कहा कि नीतीश सरकार से अब लोगों का मन ऊब गया है।

जाप के संरक्षक तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव का कार्य लोगों को पसंद आ रहा है

जाप के संरक्षक तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव का कार्य लोगों को पसंद आ रहा है और इसीलिए लोग आज पप्पू यादव को नीतीश कुमार का विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। आनेवाला समय जन अधिकार पार्टी का है। समीर कुमार ने कहा कि तिलौथू में पार्टी कार्यालय खुलना इस बात का संकेत है कि तिलौथू प्रखंड में भी पप्पू यादव के चाहने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है।

बिहार में ऐतिहासिक बदलाव के आप लोग साक्षी बनेंगे

वह दिन दूर नहीं जब पप्पू यादव बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नजर आएंगे जिसके बाद बिहार में ऐतिहासिक बदलाव के आप लोग साक्षी बनेंगे। हमारे नेता पप्पू यादव जन-जन के नेता है और पप्पू यादव का नारा है कि बिहार बचा लो मौका है। रोहतास जिला अध्यक्ष लाल साहेब सिंह ने कहा कि रोहतास जिले में लगातार पार्टी विस्तार कर रही है।

इसके लिए मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। आप तमाम कार्यकर्ताओं व आमजनों से अपील है कि जाप की सरकार बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दें। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र यादव, मुन्ना दुबे, विनोद यादव, कमलेश पाठक, अरविंद तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

Most Popular