Thursday, March 28, 2024
Homeक्राइमससुराल में रह रहे अधेड़ की प्रेमिका के घर हत्या

ससुराल में रह रहे अधेड़ की प्रेमिका के घर हत्या

जांच में जुटी पुलिस हत्या या कुछ और….
फतुहा। प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र स्थित नत्थूपुर में ससुराल में रह रहे अधेड़ की बदमाशों द्वारा उसके प्रेमिका के घर ईंट- पत्थर व लाठी-डंडे से हमला कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया। इस संबंध में बताया गया कि सोमवार को दोपहर प्रेमिका के घर के पास एक गली से अधेड़ की शव बरामद हुई।

 प्रेमिका के घर के पास एक गली से शव बरामद हुआ

मृतक के शरीर पर तथा मुख पर चोट के कई निशान पाए गए। हालांकि यह घटना बीते रात की ही है लेकिन इसकी खुलासा तब हुई जब उसका शव सोमवार को दोपहर प्रेमिका के घर के पास एक गली से बरामद हुआ। मृतक रायपुरा निवासी पचास वर्षीय सागर गोप है जो बीस वर्ष पहले पत्नी की देहांत होने के बाद अपने ससुराल नतथुपुर में रह रहा था।

शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया

घटना की जानकारी होते ही एएसपी मनीष कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष मनीष कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना की जांच की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया। इस दौरान घटित घटना के संबंध में बताया गया कि मृतक सागर गोप का ससुराली गांव के दुसरे टोला की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला का पति पंजाब में रहने के कारण वह प्रेमिका के घर आया जाया करता था।

प्रेमिका के घर रहने से उसके परिजन व बच्चे अक्सर नाराज चल रहे थे

इधर कुछ वर्षो से मृतक प्रेमिका के घर में ही रह रहा था तथा अपनी ससुराल छोड़ दिया था। पुलिस की माने तो प्रथम दृष्टया हत्या का कारण अवैध सम्बंध ही प्रतीत होता है। पुलिस के अनुसार मृतक का प्रेमिका के घर रहने से उसके परिजन व बच्चे अक्सर नाराज चल रहे थे। पुलिस की माने तो प्रेमिका के घर के आंगन में भी खुन के धब्बे पाए गए हैं हालांकि आंगन को पानी से धोया गया था। इतना ही नही पुलिस ने घर के बाहर लगे एक चौकी पर भी खून के धब्बे पाया।

हालांकि महिला अपने आप को निर्दोष बताते हुए किसी और की साजिश बतायी। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार इधर कुछ दिनों से मृतक के साथ महिला का खटपट भी चल रहा था। मृतक गांव में कुछ जमीन भी खरीद रखी थी तथा ससुराल से भी कुछ जमीन प्राप्त हुए थे।

एएसपी मनीष कुमार सिन्हा व थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने संयुक्त रुप से बताया कि हत्या के स्पष्ट कारणो का पता लगाया जा रहा है ताकि यह पता चल सके कि यह हत्या अवैध संबंध का परिणाम है या महिला को फंसाने के लिए किसी ने साजिश रची है।

उन दोनों के अनुसार घटनास्थल से साक्ष्यों को इकठ्ठा किया जा रहा है। वैसे पुलिस ने महिला व तीन अन्य को पूछताछ के लिए थाना ले आयी है।

सड़क पर गड्ढा या गड्ढों में सड़क खोज रहे ग्रामीण
Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

Most Popular