Home बिहार बिहार के हर योजनाओं का देश करता है अनुसरण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार के हर योजनाओं का देश करता है अनुसरण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

0
बिहार के हर योजनाओं का देश करता है अनुसरण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के हर नेक काम का देश में अनुसरण किया जाता है। हर घर नल का जल, हर घर बिजली व हर घर शौचालय की तरह इस बार जल जीवन हरियाली की दिशा में बिहार की पहल व कार्यों का अनुसरण देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया करेगी। जलवायु परिवर्तन दुनिया के लिए एक गंभीर चुनौती है। बिहार पहला राज्य है, जहां जल जीवन हरियाली की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री बुधवार को अरेराज के सोमेश्वर उच्च विद्यालय के स्टेडियम में जल जीवन हरियाली जागरूकता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान 1,042 करोड़ की 493 योजनाओं का शिलान्यास और 96 योजनाओं का रिमोट से उद्घाटन किया।

हर यात्रा की शुरुआत चंपारण से

कहा कि जल जीवन हरियाली मिशन से जनता को जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हर यात्रा की शुरुआत चंपारण से की और सफलता मिली है। इसलिए इस अभियान की यात्रा भी चंपारण की धरती से शुरू की गई है। आगामी 19 जनवरी को इसके लिए मानव श्रृंखला बनाई जाएगी, जो फिर विश्व रिकॉर्ड साबित होगी। जल जीवन हरियाली अभियान पर कुल 24,500 करोड़ की लागत आएगी। तीन वर्ष की इस कार्ययोजना में 11 कार्यक्रम शामिल हैं। इसके तहत जलस्नोतों का जीर्णोद्धार व संरक्षित करना, वर्षा जल को बचाना, जलस्नोतों के किनारे पौधे लगाना आदि है। अभियान के तहत बिहार में करीब आठ करोड़ नए पौधे लगाए जाएंगे।

फसल अवशेष नहीं जलाएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसानों से खेतों में फसल अवशेष जलाने से परहेज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का अगला कदम सौर ऊर्जा के संरक्षण की दिशा में बढ़ेगा। इससे पूर्व पीपरा में मनरेगा पार्क, हेल्थ वेलनेस सेंटर, मनरेगा तालाब, डिप सिंचाई से की गई आलू की खेती, कचरा प्रबंधन सहित कई कार्यो का अवलोकन भी किया। पंचायत सरकार भवन की आधारशिला रखी। फिर अरेराज में जिले के प्रथम आइटी सेंटर, बुनियाद केंद्र और चिल्ड्रेन पार्क का उद्घाटन किया।

जल जीवन हरियाली अभियान से क्या बिहार में आ पायेगी खुशहाली