विधानसभा चुनाव को लेकर पालीगंज में भाजपा कार्य समिति की बैठक आयोजित

0
492
bihar breaking news

पालीगंज। अनुमंडल सह प्रखंड के ख़िरीमोड थाना क्षेत्र के मौरी गांव में बुधवार को पालीगंज विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्य समिति की बैठक आयोजित की गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोजित बैठक की अध्यक्षता भाजपा के पालीगंज पूर्वी मण्डल अध्यक्ष नारायण शर्मा व संचालन सुदर्शन पासवान ने किया।

आगन्तुको को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया

बैठक की शुरुआत सम्मान समारोह के साथ की गयी। इस दौरान आगन्तुको को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर भाजपा के पटना ग्रामीण जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि हमलोगों ने भाजपा के शिर्ष नेतृत्व को सूचित कर पालीगंज विधानसभा को भाजपा के खाते में देने की मांग किये।

पालीगंज विधानसभा से भाजपा के ही उम्मीदवार चुनाव मैदान में आएंगे

हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पूर्ण विश्वास है कि पालीगंज विधानसभा से भाजपा के ही उम्मीदवार चुनाव मैदान में आएंगे। वही प बंगाल के किसान मोर्चा सह प्रभारी रवीन्द्र रंजन ने बताया कि पालीगंज विधानसभा से एनडीए में भाजपा की परंपरागत सीट है यहां से पूर्व में भी भाजपा उम्मीदवार जीत हासिल कर चुके हैं और आगे भी करेंगे। हम अपना सीट किसी भी स्थिति में यह सीट जीतेंगे। जबकि भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिवेन्द्रधरी सिंह ने कहा कि पालीगंज की सीट भाजपा की है और रहेगी इसपर कोई समझौता नही किया जाएगा।

मौके पर भाजपा के बंगाल किसान मोर्चा प्रभारी, रविंद्र रंजन, पटना जिला ग्रामीण अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, किसान मोर्चा प्रभारी, जिला प्रभारी अचल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार, जिला महामंत्री मनोज कुशवाहा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रेणु शर्मा, भाजपा के दुलहिन बाजार मण्डल अध्यक्ष बिनोद शर्मा, दुलहिन बाजार पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अखिलेश कुमार, पालीगंज पूर्वी मण्डल अध्यक्ष नारायण शर्मा,

पालीगंज नगर अध्यक्ष संदीप कुमार व पालीगंज मण्डल अध्यक्ष बंशीधर शर्मा, किसान मोर्चा महामंत्री बीरेंद्र शर्मा, जिला युवा महामंत्री दीपक कुमार, किसान मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष नीरज कुमार व मधुसूदन शर्मा के अलावे अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने किया तुतला भवानी धाम में वर्चुअल झूला पथ का…