Friday, March 29, 2024
Homeबिहारपटनाराजद के लिए अनंत सिंह शुभ, बाढ़ नप चुनाव में समर्थक का...

राजद के लिए अनंत सिंह शुभ, बाढ़ नप चुनाव में समर्थक का जीत दर्ज करा की शुरुआत

राजीव कुमार चुन्ना निकटम प्रत्याशी को दो मतों से हराकर बने मुख्य पार्षद
बाढ़। बुधवार को बाढ़ नगर परिषद में मुख्य पार्षद का चुनाव सम्पन्न हो गया। जहां नप मुख्य पार्षद के चुनाव में राजीव कुमार चुन्ना अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुख्तार आलम को दो मतों से हराया। मुख्य पार्षद के लिये निर्वाचित हुये राजीव कुमार चुन्ना विधायक अनंत सिंह के समर्थक माने जाते हैं।

विरोधियों को मात देना शामिल है

इस चुनाव के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। जिसमें सबसे खास अनंत सिंह के राजद से चुनाव लड़ने के संकेत के बाद सबसे अच्छी और शुरुआती दौर में विरोधियों को मात देना शामिल है। सूत्रों की माने तो इस चुनाव में विधायक अनंत सिंह की भूमिका अहम रही। वही जानकारों का कहना है कि विधायक अनंत सिंह का जलवा अब भी इस क्षेत्र में बरकरार है और हर जाति वर्ग में उनके समर्थक हैं।

विधायक अनंत सिंह को संजीवनी के रूप में काम दे

विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में यह जीत आगे चलकर विधायक अनंत सिंह को संजीवनी के रूप में काम दे यह कहना गलत नही होगा। आपको बताता चलूं कि बाढ़ नगर परिषद परिसर में बुधवार को होने वाले चुनाव में भारी पुलिस बल अनुमंडल के चारो तरफ तैनात थी और 11:00 बजे से सभी वार्ड आयुक्त को 12:00 बजे तक बाढ़ अनुमंडल के सभागार में पहुंचना निर्धारित किया गया था।

जहां चुनाव की प्रक्रिया प्रक्रिया होने पर बाढ़ अनुमंडल पदाधिकारी एसडीएम ने घोषणा किया कि राजीव कुमार चुन्ना को 14 मत मिले और दूसरी ओर मुख्तार आलम को 12 मत।

एक वार्ड आयुक्त में भाग नहीं लिया। कुल मिलाकर बाढ़ नगर परिषद में 27 वार्ड है। मौके पर नवनिर्वाचित होने पर राजीव कुमार चुन्ना को बधाई देने वालों में बाढ़ जिला के राजद अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह, बाढ़ के राजद प्रवक्ता मिथिलेश यादव एवं बाढ़ विधानसभा के राजद नेत्री मधु सिंह ने शुभकामना दी।

बिहार के सीमावर्ती जिलों में भूकंप के झटके, 5.3 की तीव्रता…
Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

Most Popular