38 C
Patna
Friday, June 2, 2023
Homeबिहारबिहार के गोपालगंज में भारी बारिश के बीच वज्रपात, दो किसानों की...

बिहार के गोपालगंज में भारी बारिश के बीच वज्रपात, दो किसानों की मौत, एक की हालत गंभीर

बिहार के गोपालगंज में भारी बारिश के बीच वज्रपात, दो किसानों की मौत, एक की हालत गंभीर

बिहार के गोपालगंज में मंगलवार की सुबह बड़ी घटना हो गई। उचकागांव थाना क्षेत्र के लुहसी गांव के समीप चंवर में वज्रपात से अपने खेत में धान की रोपनी कर रहे दो किसान झुलस गए। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में मंगलवार की सुबह बड़ी घटना हो गई। उचकागांव थाना क्षेत्र के लुहसी गांव के समीप चंवर में वज्रपात से अपने खेत में धान की रोपनी कर रहे दो किसान झुलस गए। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं इसी थाना क्षेत्र ओझा टोला में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान झुलस गए। इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान लुहसी गांव निवासी रामबली सिंह (55) और टुनटुन सिंह (20) के रूप में हुई है। वहीं शिवधारी महतो (65) की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जाता है कि लुहसी गांव के समीप चंवर में स्थित अपने अपने खेत में मंगलवार की सुबह किसान धान की रोपनी कर रहे थे। इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई। बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से अपने खेत में धान की रोपनी कर रहे लुहसी गांव निवासी रामबली सिंह, टुनटुन सिंह झुलस गए, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं शिवधारी महतो उचकागांव थाना क्षेत्र ओझा टोला निवासी भी वज्रपात की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत ठीक न होने पर उन्हें चिकित्सकों ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया है।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
- Advertisment -

Most Popular