Friday, March 29, 2024
HomeBihar Corona Newsकोरोना अपडेट: 26 नए मामलों के साथ बिहार में कोरोना संक्रमण की...

कोरोना अपडेट: 26 नए मामलों के साथ बिहार में कोरोना संक्रमण की संख्या 277

कोरोना अपडेट: बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों के 26 नए मामले मिलने के बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 277 पर पहुंच गई। बीते दिनों रविवार को राज्य के गोपालगंज जिले से नौ, रोहतास जिले से छह, पूर्वी चंपारण जिले से चार, अरवल जिले से तीन, मुंगेर के जमालपुर सदर बाजार से तीन और जहानाबाद जिले से एक संक्रमित मिले हैं। जहानाबाद से मिले कोरोना संक्रमित का केस जिला में पहला केस है। अब राज्य में कोरोना संक्रमित कुल जिलों की संख्या 22 पर पहुंच गई है।

बिहार के पूर्वी चंपारण से मिले चार संक्रमित में से तीन मुंबई और एक दिल्ली से लौटकर आया है। वहीँ गोपालगंज से मिले दो मरीज दिल्ली से मधुबनी और दरभंगा अपने गांव जा रहे थे। इनको गोपालगंज में ही क्वारंटाइन कर दिया गया है। बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार ने बताया कि सभी कोरोना संक्रमित मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री तलाश की जा रही है।

गोपालगंज से सबसे अधिक कोरोना संक्रमण मामले

बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के कोरोना अपडेट के अनुसार रविवार को गोपालगंज जिला से सबसे अधिक संक्रमण के मामले मिले हैं। यहां से मिले नौ कोरोना संक्रमितों में सात पुरुष और दो महिलाएं हैं। इन सब के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की जा रही है। इन संक्रमितों के संपर्क में जो लोग आए होंगे उन्हें क्वारंटाइन कर उनके भी सैंपल लिए जाएंगे। इनके अलावा जमालपुर के सदर बाजार से भी तीन पॉजिटिव मिले हैं। तीनों महिलाएं हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तीनों पूर्व के संक्रमित की चेन हैं।

उन्होंने बताया कि रोहतास से आज छह संक्रमित मिले हैं। इनमें चार पुरुष और दो महिलाएं हैं। इन संक्रमितों में एक छह वर्ष का बच्च भी है। उन्होंने बताया कि अब तक जो जानकारी स्वास्थ्य मुख्यालय को दी गई है उसके मुताबिक यह सभी लोग पूर्व से संक्रमित के संपर्क के मामले हैं। संजय कुमार ने बताया कि पूर्वी चंपारण आज चार पॉजिटिव मिले हैं। इन चारों के बारे में जानकारी मिली है इनमें से तीन लोग मुंबई और एक दिल्ली से लौटा था। इन चार में तीन बंजारिया और एक अरेराज का युवक है।

इन चार मामलों के मिलने के बाद पूर्वी चंपारण में कुल संक्रमितों की संख्या 5 हो गई है। संजय कुमार ने बताया कि जहानाबाद से भी रविवार को एक संक्रमित मिला है। यहां से पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद राज्य में संक्रमित जिलों की संख्या 21 से बढ़कर 22 हो गई है। अरवल से भी तीन संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमित पुरुष हैं।

कोरोना अपडेट: बिहार में जांच की संख्या बढ़ाने की बात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस जांच की संख्या को और ज्यादा बढ़ाया जाए। साथ ही तेजी से कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग, सैंपल कलेक्शन और जांच की व्यवस्था भी की जाए। इससे समय पर कोरोना चैन को तोड़ा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग हरसंभव स्रोत से वेंटिलेटर टेस्टिंग, पीपीई किट, दवाओं और जरूरी उपकरणों की पर ध्यान रखे। जरूरत के हिसाब से इसका उपयोग करते रहे। इसके लिए राशि की कमी की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा की कोरोना उन्मूलन कोष में पर्याप्त राशि उपलब्ध है। मुख्य सचिव व अन्य आला अधिकारियों के साथ कोविड-19 के संबंध में अपडेट बैठक में मुख्यमंत्री ने यह बातें कहीं।

बिहार कोरोना अपडेट: चार दिन में दोगुना हुआ संक्रमण, एक दिन में सर्वाधिक 53 मामले

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

Most Popular